भाजपा सांसद फिल्म अभिनेता रवि किशन शुक्ल ने दी दीपावली की शुभकामनाएं
गोरखपुर से सांसद मशहूर फिल्म अभिनेता रवि किशन ने दीपावली के मांगलिक अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं प्रदेशवासियों के सुखी जीवन, समृद्धि और उज्जवल भविष्य की कामना की है। उन्होंने कहा कि इस पर्व पर हम सभी ज्योतिर्मय होकर, सबको साथ में लेकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक के जीवन में नई आशाओं और उत्साह का संचार करें, दीप पर्व यही संदेश देता है।
रवि किशन शुक्ल ने दीपावली के अवसर पर प्रदेशवासियों के लिए मंगल कामनाएं करते हुए कहा कि हम प्रफुल्लित होकर दूसरों के जीवन में आशाएं जगायें, इस मायने में ही दीपावली आत्म साक्षात्कार का पर्व है। दीया जलता है आलोक बिखेरता है। लेकिन वही दीपक जब समूह में कतारबद्ध होकर सामूहिक रूप में दूसरों के साथ जलता है, तो उसकी आभा अपने आसपास के पूरे परिवेश को आलोकित कर देती है। इस तरह दीपावली पर्व मिलजुलकर विकास करने और सभी के जीवन को सुखमय बनाने का संदेश देता है इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि समरेंद्र विक्रम सिंह व सांसद पी आर ओ पवन दुबे ने भी दीपावली की शुभकामनाएं दी