शादी के पहले ही दुर्घटना से हुई दुल्हन की मौत————कुशीनगर,खड्डा थाना क्षेत्र के धनौजी आबादकारी गांव का है। धनौजी निवासी उदयभान के दो पुत्र हैं।बड़े पुत्र का नाम ओमप्रकाश कुशवाहा की शादी नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के कठनईया खुचा टोला निवासी श्रीनारायन की पुत्री माया से 29 नवम्बर यानी रविवार को तय थी। जो 26 नवम्बर को बड़े ही धूमधाम के साथ माया के घरवालों ने तिलक भी चढ़ा दिया था।
26 को ही दुल्हन माया भाई के साथ बाइक से शादी का कुछ सामान खरीदने पकड़ियार बाजार की तरफ जा रही थी। इसी दौरान ब्रेकर पार करते समय माया बाइक से गिरकर घायल हो गई। परिवारीजनों ने किसी निजी अस्पताल में उसका इलाज कराया। इसके बाद वह ठीक होकर घर आ गई। शनिवार की रात लड़के और लड़की के यहां हल्दी की रस्म भी निभाई गई। इसके बाद शादी में शामिल होने आए।
मेहमान खाना खाकर सो गये। रविवार की भोर करीब चार बजे अचानक माया की तबीयत बिगड़ गई। कुछ ही पलोंं में उसकी मौत हो गई। घर में कोहराम मच गया। उधर, धनौजी में दूल्हे ओमप्रकाश का परिवार शाम को दुल्हन के यहां बारात ले जाने की तैयारी में जुटे थे।
इसके लिए दूल्हे का वाहन भी सजाया जा चुका था। लेकिन ससुराल से दुल्हन की मौत की खबर मोबाइल पर मिलते ही दूल्हा अचेत होकर गिर पड़ा। दूल्हे के घरवाले दुल्हन की विदाई कराने की बजाए अब उसके अन्तिम संस्कार में शामिल होने के लिए घर से रवाना हुए हैं। इस घटना के बाद दोनों शादी वाले घरों में मातम फैल गया। बताया जा रहा है कि मृतका माया चार बहनों में सबसे बड़ी थी।