सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने किया नटवा व कोटा मुकुंदपुर नव निर्मित छट्ठ घाट का लोकार्पण—————महाराजगज 19 नबम्बर। गावो को भी शहरों जैसी सुविधा मिले इसके लिए हमारी सरका काम कर रही है। घर हो या देश दोनों मुखिया की सोंच के अनुसार चलते है। आज देश के मुखिया यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोंच के कारण राष्ट्र का चतुर्दिक विकास हो रहा है।पिछले 55 वर्षों से सत्ता सुख भोगने वालो ने केवल देश को जात पात में बाटने ,साम्प्रदायिकता फैलाने व वोट बैंक की राजनीति की।उन्हें विकास की चिन्ता नही रही। आज हमारी केंद्र व प्रदेश की सरकार ने सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के संकल्प के साथ हर क्षेत्र में बेहतर कार्य किया है। सरकार की योजनाओं से विकास को अभूतपूर्व गति मिली है।उक्त बातें सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने सदर विधान सभा क्षेत्र के देहात मण्डल के कोटा मुकुंदपुर व नटवा ग्राम सभा मे नवनिर्मित छठ्ठ घाट का लोकार्पण करने के उपरांत उपस्थित ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहाकि हर गाव में बेहतर सड़को का निर्माण हो रहा है। उन्होंने कहाकि केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजना से लोगो के जीवन स्तर में तेजी से सुधार हो रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार विकास के साथ साथ गाव गरीब के जीवन स्तर को उठाने के लिए प्रयास कर रही है। गरीबो के घरों तक रोशनी जगमगाने के लिए गाव गाव विद्युत पोल,तार व मुफ्त विद्युत कनेक्शन दिया। गरीबो के घरों में इज़्ज़त घर बनने लगा, उज्ज्वला गैस योजना के माध्यम से गरीबो के घरों की महिलाओं को जहरीले धुंए से निजात दिलाने का कार्य हुआ। किसानों के खातों में 6000 कई धनराशि किसान सम्मान निधि के माध्यम से मिलने लगा। विधायक ने उपस्थित लोगों को छठ्ठ पर्व पर शुभकामनाये दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष दिलीप शर्मा ने किया जबकि संचालन किसान मोर्चा जिला महामंत्री राधारमण शुक्ल ने किया।इस अवसर पर भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष शम्भू वर्मा, प्रबंधक गोपाल पटेल, जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ पटेल, जिला मंत्री बैजनाथ पटेल ने भी संबोधित किया। इस दौरान मण्डल महामंत्री विजय गौड़, सेक्टर प्रमुख राम नारायण गुप्ता, पूर्व सेक्टर प्रमुख नरेंद्र पटेल, अश्विनी पटेल, बूथ प्रमुख राम सूरत गुप्ता ,वीरेंद्र लोहिया, बबलू पटेल के अलावा तमाम ग्रामवासी उपस्थित रहे।